गहमर। थाना क्षेत्र के पश्चिमी दलित बस्ती में मंगलवार की रात छुट्टी लेकर घर आए सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पश्चिमी दलित बस्ती निवासी वशिष्ठ राम का पुत्र चंद्रकांत सेना में तैनात था। उसकी पोस्टिंग अरुणांचल प्रदेश के ग्रीफ मे 14टी ए कंपनी में थी। कुछ दिन पहले वह 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार की रात भी चंद्रकांत ने भोजन किया। इसके बाद अपने कमरा में सो गया। मध्य रात अचानक उसके सीने में दर्द उठा। उसने इसकी जानकारी तत्काल परिवार के लोगों को दी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर गांव के एक निजी चिकित्सक के पास गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी संगीता अपने मासूमों पुत्र अंकित और पुत्री नम्रता को सीने से लगाकर चीख-पुकार करने लगी। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई भी सेना का जवान है। पिता वशिष्ठ राम सेना से रिटायर्ड हैं।