फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े थे सदानंद
दुर्घटना के बाद वाहन सहित फरार हुआ चालक
अमर उजाला ब्यूरो
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के सजना गांव स्थित पेट्रोल के पास गुरुवार के दिन सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल आते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

निखरोजपुर गांव निवासी सदानंद शर्मा (40) आज दिन में गांव के ही अमित के साथ मंगला भवानी मंदिर पर शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। दिन में करीब तीन बजे गाजीपुर-भरौली मार्ग पर बाइक में तेल भराने के लिए सजना गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर अमित ने बाइक रोकी और सदानंद को उतराने के लिए कहा। सदानंद सड़क पर खड़े थे, जबकि अमित बाइक में तेल भरवा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। आनन-फानन में लोग सदानंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि परिवार के लोगों मामला के संबंध में तहरीर दी तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें