मरदह। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान को खंगाला। इस दौरान साठ हजार नकदी सहित लाखों के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाना में दी।
रायपुर गांव निवासी कमला राजभर पत्नी को लेकर अपने ससुराल गए हुए है। घर पर उनका 13 वर्षीय पुत्र था। रात में वह दूसरे कमरा में सो रहा था। देर रात चोर पिछले दरवाजा से अंदर घुस गए। कमरा में रखा सूटकेस का ताला तोड़कर उसमें रखा साठ हजार नकदी, मंगलसूत्र, सोने की चेन, चांदी के पैजनी, तीन सोने की अंगूठी, नथिया, मांगटीका, चंद्रमा सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब कमला राजभर पत्नी के साथ आया और कमरा में गया तो टूटा सेटकेट देख उसके होश उड़ गए। सामानों की जांच-पड़ताल किया तो पता चला कि साठ हजार नकदी सहित लाखों के जेरवात गायब थे। जानकारी होते ही मौके पर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कमला ने अपने पुत्र से चोरों के संबंध में पूछा तो उसने बताया कि वह दूसरे कमरा में सोया था, उसे भनक तक नहीं लगी। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस संबंध में दारोगा रामायण यादवने बताया कि पीड़ित की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।