फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेज से दो लाख 17 हजार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद स्थित एसकेबीएम इंटर कॉलेज में स्थित कार्यालय का ताला तोड़ कर चोरों अंदर के कमरों को खंगाल डाला। इस दौरान दो लाख 17 हजार लेकर चंपत हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हुसैनाबाद में स्थित एसकेबीएम इंटर कॉलेज रोज की तरह गुरुवार को भी अपने निर्धारित समय से बंद हो गया। रात में किसी समय ताला तोड़ कर कॉलेज के कार्यालय में घुस गए। आलमारी में रखा दो लाख 17 हजार लेकर चंपत हो गए। चोरी की जानकारी कॉलेज प्रशासन को सुबह हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। इस मामले में दिए गए तहरीर में प्रधानाचार्य आसिफ अली खां द्वारा कहा गया है कि सुबह 7.05 बजे कॉलेज के परिचारक सत्यनारायण द्वारा कॉलेज कार्यालय का ताला टूटे होने की जानकारी दी गई। सूचना पर जब कॉलेज के कार्यालय में पहुंचा तो कमरा के अंदर मौजूद आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। आलमारी में रखा हुआ कर्मचारियों के भविष्य निधि का दो लाख 17 हजार रुपये गायब थे। आलमारी का उपयोग कॉलेज के प्रधान लिपिक मंजूर खां करते थे। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि प्रधानाचार्य की तरफ से मामले की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें