फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से बर्तन व आठ लाख का आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भांवरकोल। क्षेत्र के टरका गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान घर के अंदर से 30 हजार के बर्तन तथा आठ लाख के आभूषण और एक एलसीडी उठा ले गए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

टरका निवासी किसान बृजेश राय रोज की तरह मंगलवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गए। इसी दौरान रात करीब 11 बजे बिजली कटने पर गर्मी की वजह से मां के साथ छत पर सोने के लिए चले गए। देर रात किसी समय चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए और कमरों में रखी आठ अटैची, फूल और पीतल के बर्तन, अन्य कीमती सामान के साथ एलसीडी टीवी लेकर चंपत हो गए। घर से कुछ दूरी पर चोरों ने छह अचैटी खोलकर उसमें रखा सोने-चांदी का आभूषण और कीमती कपड़ा निकाल लिए। सुबह जब परिवार के लोग जगने के बाद छत से नीचे कमरे में आए तो बिखरे सामानों को देख उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित बृजेश ने बताया कि चोर करीब आठ लाख का सोने-चांदी का गहना, करीब 30 हजार का फूल और पीतल के बर्तन, एलसीडी टीवी के साथ कीमती कपड़ा उठा ले गए। चोरी की तहरीर थाने में दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तरफ से चोरी की तहरीर नहीं मिली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि मुझे चोरी के संबंध में जानकारी नहीं है। चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोग आपस में चर्चा करते रहे कि रात में पुलिस गश्त करने के बजाय आराम फरमा रही है। यही कारण है कि चोरों का हौसला बुलंद है। वह चोरी की वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें