फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 ग्राम हेरोइन सहित दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
100 ग्राम हेरोइन सहित दो काबू
विज्ञापन

राजपुरा। सिटी पुलिस ने कार सवार दो लोगों को 100 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआई हरदेव सिंह पुलिस टीम के साथ राजपुरा-अंबाला रोड राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त कर रहे थे कि मिड-वे ढाबे के नजदीक खड़ी एक स्विफ्ट कार पर सवार दो लोगों पर शक पड़ने पर उन्हें रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से पुलिस को 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों कार सवारों गुरजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव दुगा जिला संगरूर व चमकौर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव शेखावाला जिला बरनाला को हेरोइन व कार सहित काबू करके केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें