फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोपी 24 घंटे बाद भी पुलिस पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। विकास खंड के डोडसर गांव में शौचालय निर्माण में हुए लाखों रुपये के गबन के मामले में डीएम के निर्देश पर एडीएओ पंचायत द्वारा ग्राम और ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर रविवार को मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस अभी तक गबन के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

विकास खंड के ड़ोडसर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से लाखों रुपये का शौचालय निर्माण में घोटाला उजागर तब हुआ जब तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने पिछले महीने जनवरी माह में ग्रामीणों कि शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बनाए गए शौचालय निर्माण में काफी अनियमितता मिली। उन्होंने सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर गहनता से जांच पड़ताल करवाई। जांच में 535 शौचालय निर्माण में लाखों रुपये की धांधली पाई गई। इसमें 152 शौचालय अपूर्ण, 339 अनिर्मित पाए गए। जांच के बाद टीम ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी। इसके बाद प्रधान एवं सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया था, जो संतोषजनक नहीं मिल पाया। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों के खिलाफ नामजद विभागीय कार्रवाई करते हुए सहायक विकास अधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। एडीओ पंचायत रमेशचंद्र गुप्ता ने स्थानीय थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें