फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
्रनंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव की एक विवाहिता ने मंगलवार की शाम थाने में दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता द्वारा दिए गए तहरीर में सैदपुर थाने के देवचंदपुर निवासी इंद्रदेव प्रजापति की पुत्री कंचन प्रजापति ने आरोप लगाया कि उसकी शादी नंदगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी नारद प्रजापति से मई 2017 में हुई थी। दहेज में दो लाख रुपया न दे पाने पर गत 25 अक्टूबर को मेरे पति नारद प्रजापति, सास, दो जेठ तथा देवर ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। अपने निजी साधन से हमारे मैके देवचंदपुर गांव के बाहर छोड़ दिया। इन लोगों ने धमकी दी है कि जब तक दो लाख रुपया नहीं दोगी, तब तक वापस मत आना। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें