इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन को औड़िहार के निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। फिर सीएचसी सैदपुर लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर गए। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं मृतक के चचेरे भाई संदीप चौहान ने उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।