सीएम 20 मिनट करेंगे हवाई सर्वेक्षण करेंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ गाजीपुर जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों का 20 मिनट तक हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित एक-एक गांवों को देखेंगे। सीएम के हवाई सर्वेक्षण एवं आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी रूप से तैयारी कर ली है।
कार्यक्रम स्थल गहमर इंटर कॉलेज में 13 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा था। जहां मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण और उनसे संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री का गाजीपुर में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री शुक्रवार को अगस्त को गहमर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 9.10 बजे वाराणसी पुलिस से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुबह 9.30 बजे गहमर स्टेडियम में बने हेलीपैड पर सीएम का उड़न खटोला उतरेगा। इसके बाद कार द्वार सुबह 9.35 बजे सीएम कार्यक्रम स्थल गहमर इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। सुबह 9.35 बजे से 10 बजे तक बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट एवं राहत सामग्री का वितरण करेंगे।
इसके बाद सुबह 10 बजे से 10.45 बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सुबह 10.45 बजे से 11.00 बजे तक मीडिया ब्रीफिंग करेंगे। सुबह 11बजे गहमर इंटर कॉलेज कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे। सुबह 11.05 बजे गहमर स्टेडियम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। सुबह 11.10 बजे हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे और हेलीकाप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों हवाई सर्वेक्षण करते हुए बलिया के रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री बलिया में करेंगे हवाई सर्वेक्षण, बाटेंगे राहत सामग्री
कोरोना काल के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अब बाढ़ पीड़ितों का दर्द साझा करने के लिए बलिया आ रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन पूरे दिन सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारियों में लगा रहा। गिट्टी डालकर जहां सड़कें पाटने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं गुरुवार को दिनभर देवरिया कला गांव में अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। इसके साथ ही अधिकारियों ने नागाजी विद्या मंदिर का दौरा किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहले गाजीपुर जाएंगे। गाजीपुर से हेलीकॉप्टर से सुबह 11:40 पर सदर तहसील के देवरिया गांव पहुंचेंगे। माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में बाढ़ प्रभावितों के साथ मुलाकात कर राहत सामग्री का वितरण करेंगे। यहीं पर जनप्रतिनिधियों और जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद जनपद से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर देवरिया में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है।
सीएम के आगमन को देखते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और डीआईजी अखिलेश कुमार ने माल्देपुर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी अदिति सिंह व एसपी राजकरन अय्यर भी थे। हेलीपैड स्थल पर हो रहे निर्माण का जायजा लिया।