फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में रही छोटी दीपावली की धूम, जाम से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को छोटी दीपावली की धूम रही। इस दौरान लोगों ने पर्व से संबंधित सामानों की जमकर खरीदारी की। भीड़ के चलते प्रमुख मार्गों पर दिन भर में कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हुई। इस कारण खरीदारी के लिए घर से बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में छोटी दीपावली का असर दिखाई दिया। सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों से बाजार गुलजार रहे। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे बाजारों में भीड़ में इजाफा होता गया। भीड़ का सबसे ज्यादा दबाव मिश्रबाजार में दिखाई दिया। यहां पर दर्जनों की संख्या में गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, मिठाई, मोमबत्ती, झालर, दीप सहित पर्व से संबंधित सामानों की स्थाई एवं अस्थाई दुकानें लगाई गई हैं, जिस पर पूरे दिन खरीदारों की भीड़ जुटी रही है। भीड़ के चलते मिश्रबाजार, लालदरवाजा, महुआबाग, चीतनाथ, लंका, गोराबाजार, स्टेशन रोड सहित अन्य कई मार्गों पर लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और युवतियों को हुई। कुछ जगहों पर पुलिस कर्मियों का न होना लोगों को काफी खला। धनतेरस के दिन बड़े वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली थी। इसके अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों औड़िहार, मुहम्मदाबाद, जमानिया, रेवतीपुर, कासिमाबाद, सादात, दुल्लहपुर, भांवरकोल, खानपुर, करीमुद्दीनपुर, सेवराई, दिलदारनगर, नंदगंज, बहरियाबाद, शादियाबाद, भीमापार, मौधा, देवकली, करंडा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में भी छोटी दीपावली की धूम दिखाई दी। खरीदारों से बाजार गुलजार रहे। हर कोई पर्व को लेकर उत्साहित नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें