फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्वर गैंग के दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर अन्य लोगों के मोबाइल पर भ्रामक सूचना देने वाले साल्वर गैंग के गिरफ्तार दो सदस्यों का पुलिस ने सोमवार को चालान कर दिया। उनके पास से बरामद मोबाइल फोन को कब्जे में पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि टीईटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए टीम भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मोबाइल से यूपीटीईटी का हल प्रश्न पत्र की भ्रामक सूचना अन्य लोगों के मोबाइल पर भेजने की जानकारी मिली थी। टीम ने दोनों आरोपियों को स्थानीय रेलवे स्टेशन के उत्तरी रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया था। साथ ही दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना आतमपुर छपरा निवासी शोभनाथ उर्फ शोभा यादव और डोरिया गांव निवासी पवन कुमार यादव बताया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें