फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : अति संवेदनशील केंद्रों पर बने रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और उसे नकलविहीन संपन्न कराने के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए चिह्नित किए गए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे, जो परीक्षा समाप्त होने तक बने रहेंगे। परीक्षा के समय प्रश्नपत्र के पैकेट सीसीटीवी की नजर में खोले जाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इस वर्ष की परीक्षा में बीते वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। इस बार हाईस्कूल एवं इंटर के एक लाख 77 हजार 601 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनके लिए 228 केंद्र बनाए गए हैं जबकि पिछले वर्ष 289 केंद्र बने थे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इनमें 48 परीक्षा केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में हैं जबकि अति संवेदनशील केद्रों की संख्या 52 है। बीते वर्ष 48 केंद्र संवेदनशील एवं 50 अति संवेदनशील थे। इन सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। यह परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र पर बने रहेंगे। उन्हीं की देखरेख में पेपर खुलेगा और कापियों का बंडल सील होगा। इसके अलावा, चार सुपर जोनल, नौ जोनल मजिस्ट्रेट एवं 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी करेंगे। आठ सचल दस्ते बनाए गए हैं, जो निरंतर भ्रमण करते रहेंगे। परीक्षा केंद्र के आसपास सौ मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा कक्ष की खिड़कियों के पास अगर नकल सामग्री पाई जाती है तो कक्ष निरीक्षक, केेेेंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहली बार संकलन केंद्र तक कापियों का बंडल ले जाने के लिए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। अगर पुलिस नहीं मिली तो कापी वाहक के साथ एक और अध्यापक लगाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा उसे नकल विहीन संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
बीते वर्ष से 2641 परीक्षार्थी कम
गाजीपुर। इस वर्ष की परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटर के एक लाख 77 हजार 601 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनमें हाईस्कूल के 92 हजार 347 संस्थागत एवं 498 व्यक्तिगत सहित 92 हजार 845 तथा इंटर के 83 हजार 747 संस्थागत एवं 1009 व्यक्तिगत सहित 84756 परीक्षार्थी हैं। यह पिछले वर्ष से 2641 कम हैं। इनके लिए 228 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 10 राजकीय विद्यालय, 71 सहायता प्राप्त और 147 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

अगले सप्ताह से होगा प्रश्नपत्रों का वितरण
गाजीपुर। बोर्ड परीक्षा की तिथि करीब आते ही तैयारी तेज हो गई है। आगामी परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण का काम लगभग पूरा कर लिया गया है जबकि प्रवेशपत्र वितरित किया जा चुका है। प्रश्नपत्रों का वितरण अगले सप्ताह से शुरू होगा। राजकीय सिटी इंटर कालेज में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें