फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने अपना इतना बड़ा वादा निभाया जिसका विपक्षी दलों को नहीं था विश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। क्षेत्र के अति प्राचीन रामलीला समिति मैनपुर की ओर से आयोजित प्रसिद्ध धनुषयज्ञ मेले का उद्घाटन भाजपा सांसद सचिदानंद साक्षी महाराज ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की खूब तारीफें की। उन्होंने राम मंदिर निर्माण और धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने अपना इतना बड़ा वादा निभाया जिसका विश्वास विपक्षी दलों को विश्वास नहीं था। कोरोना काल से निपटने और टीकाकरण कार्य के लिए भी सरकार की तारीफ की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद को गिराने का मुझे परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कश्मीर के आतंकवाद और किसान आंदोलन को कांग्रेस का षडयंत्र बताया। वर्तमान ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह ने साक्षी महाराज का स्वागत ग्रामवासियों के साथ गाजे-बाजे के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह उर्फ़ विधायक, तेजू बिंद, बालेश्वर सिंह डब्लू, अभिषेक सिंह भोला, अमित सिंह, करुणेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम को देख मुख्य अथिति भाव-विभोर हो गए। लक्ष्मण और जनक के संवाद पर प्रसन्न होकर उन्होंने 2100 रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया। लक्ष्मण की भूमिका शशांक सिंह तथा जनक की भूमिका संजय सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें