फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडारोहण, प्रभातफेरी संग मना भाजपा स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपना 43वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिला कार्यालय सहित जिले के सभी 34 संगठनात्मक मंडलों में यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में मनाया गया। झंडारोहण, प्रभातफेरी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन का सीधा प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से देखा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झंडा एवं पार्टी के नीति वाक्य लिखी तख्तियों को लेकर छावनी लाइन स्थित कार्यालय से वंशीबाजार तक प्रभात फेरी निकाली। कार्यक्रम में व्यासमुनी राय, विजयशंकर राय और रामनरेश कुशवाहा को युवा मोर्चा द्वारा सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान और उत्थान के प्रति समर्पित रुप से कार्य करते हुए आज सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास पर खरी पार्टी ने सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, प्रो. शोभनाथ यादव, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, संकठा मिश्रा, सरोज मिश्रा, विनीत शर्मा, विश्वप्रकाश अकेला, गुलाम कादिर राईनी, साधना राय, मनोज बिंद, किरन सिंह, रंजू शर्मा, राजन प्रजापति, विरेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।
औड़िहार संवाददाता के अनुसार पार्टी के प्रादेशिक मंत्री रामतेज पांडेय ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को पार्टी का गठन किया गया था। पार्टी के गठन का उद्देश्य समाज के निचले तबके को उबारना और उन्हें आगे बढ़ाना था। आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष पासी, नवीन कुमार अग्रवाल, अश्विनी कुमार पांडेय, सुधीर पाटिल, अशोक ताम्रकार, संजय सिंह, मोती पासी, सुमन कमलापुरी, पूनम मौर्य आदि उपस्थित थे। भीमापार संवाददाता के अनुसार मंडल सादात दक्षिणी के कार्यकर्ताओं ने भवानीपुर ग्राम सभा में वरिष्ठ नेता जगदीश सिंह के आवास पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह पप्पू के नेतृत्व में झंडारोहण किया गया। इस अवसर पर लालपरीखा पटवा, जगदीश सिंह, मारकंडेय चौहान, संतोष सिंह, राजदेव सिंह, प्रिंस सिंह, रामजी सिंह, राजू सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें