फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार पेंटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-गाजीपुर मार्ग स्थित एलआईसी भवन के सामने बुधवार की सुबह ट्रक से कुचलकर बाइक सवार पेंटर की मौत हो गई। हादसे के बाद जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही परिवारीजन रोते-बिलखते कोतवाली पहुंचे और चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के सौरम गांव निवासी मुहम्मद साबिर (20) नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ राजीव नगर में रहकर पेंटिंग का कार्य करता था। सुबह वह बाइक से सब्जी लेने के लिए निकला था। जैसे ही वह एलआईसी भवन के सामने पहुंचा, पीछे से गाजीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में ट्रक का पिछला हिस्सा उसके सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। आस-पास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर चालक घटना स्थल पर ट्रक खड़ाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। इधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गांव से परिवार के लोग भी रोते-बिलखते कोतवाली पहुंच गए। इस संबंध में कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। कोतवाल ने कहा कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें