फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र बरुइन- नई बस्ती के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से मातम पसर गया।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के तलाशपुर गांव निवासी सुजीत यादव (18) बाइक से स्टेशन बाजार किसी काम आ रहा था। बरुइन-नईबस्ती स्थित बरुइन माइनर के पास अज्ञात वाहन के धक्के से युवक बाइक सहित सड़क गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर परिवार के लोग रोते-बिलखते थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि अज्ञात वाहन को चिह्नित करने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें