फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड के मुख्य आरोपी के खिलाफ हुई कुर्की की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इमिलिया किशोहरी गांव में बीते 14 फरवरी को हुए चंद्रबली यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकित उर्फ प्रदीप राय के कोर्ट में हाजिर न होने पर न्यायालय ने कुर्की का आदेश जारी किया था। इस पर मंगलवार की देर शाम पुलिस ने आरोपी के मकान पर कुर्की की कार्रवाई की। घर के सामानों को जब्त कर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 14 फरवरी को भूमि विवाद में चंद्रबली यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें तीन लोग आरोपी बनाए गए थे। दो को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था, लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी अंकित उर्फ प्रदीप राय पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन नतीजा सिफर रहा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नोटिस चस्पा की एवं मुनादी भी कराई। बावजूद इसके आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। इस पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई करने के साथ सामानों को जब्त कर थाने लेकर आई। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें