फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuj Kannaujia Encounter: दोनों हाथों से पिस्टल चलाता था मुख्तार गैंग का शूटर अनुज, 2009 में चर्चा में आया था

Mon, 31 Mar 2025 12:51 PM IST
प्रगति चंद अंकुर शुक्ला, संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर।

सार

Anuj Kannaujia Encounter: झारखंड पुलिस के साथ मिलकर गोरखपुर एसटीएफ द्वारा मुठभेड़ में मारा गया शूटर अनुज 2009 में चर्चा में आया था।उसने दुल्लहपुर में एक युवक की हत्या दोस्तों के साथ मिलकर की थी। 
विज्ञापन
अनुज कनौजिया और मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएस-191 गैंग के सरगना मरहूम गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का शॉर्प शूटर एवं ढाई लाख का इनामी अनुज कन्नौजिया दोनों हाथों से पिस्टल चलाता था। उसको शनिवार को झारखंड पुलिस के साथ मिलकर गोरखपुर एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। अनुज पर गाजीपुर जिले में सात मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


दोनों हाथों से पिस्टल और बंदूक चलाने में माहिर अनुज कन्नौजिया साल 2009 में तब चर्चा में आया था, जब उसने दुल्लहपुर में एक युवक की हत्या दोस्तों के साथ मिलकर कर दी थी। इस वारदात को प्रेमिका रीना राय की वजह से अंजाम दिया था। वह रीना की खूबसूरती का दीवाना था। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी।

इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: पुलिस हिरासत में छेड़खानी के आरोपी ने की आत्महत्या, थाने पर हंगामा; पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मऊ का रहने वाला था अनुज कन्नौजिया

मऊ जिले के चिरैयाकोट थानाक्षेत्र के बहलोलपुर गांव का अनुज कन्नौजिया दुल्लहपुर हत्याकांड के बाद मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया और उनकी गिनती शॉर्प शूटरों में की जाने लगी। उसके नाम हत्या, लूट, छिनैती, धमकी जैसे संगीन अपराधों की लंबी फेहरिस्त है। उस पर अलग-अलग जिलों में 24 मुकदमे दर्ज हैं। सात मुकदमे गाजीपुर के थानों में दर्ज हैं।



उस पर गैंगस्टर से लेकर हत्या तक के आरोप हैं। एसटीएफ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, वर्ष 2024 में शहर कोतवाली में उस पर गैंगस्टर सहित चार मुकदमे और 2009 में दुल्लहपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। वताते हैं कि अनुज वर्ष 2009 तक दुल्लहपुर, चिरैयाकोट, आजमगढ़ इलाकों में संक्रिय था।  

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: कैंट रेलवे स्टेशन के पास नाइट मार्केट में लगी आग, मची अफरातफरी; फायर ब्रिगेड ने पाया का काबू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें