फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखनपुरा में 16 को होगी अखिलेश की जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की विजय रथ यात्रा 16 नवंबर को गाजीपुर पहुंचेगी। इस दौरान अखिलेश पखनपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद एक्सप्रेस वे से होते हुए वे आजमगढ़ जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए सपा की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में हुई। इस मौके पर जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से 16 नवंबर को सुबह नौ बजे पखनपुरा पहुंचने की अपील की। इस सभा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया है। विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठी है। यह सरकार सिर्फ अखिलेश के शासन में हुए कार्यों का उद्घाटन कर रही है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश की सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। इस सरकार को जनता के सुख-दुख से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह जनता की समस्याओं को दूर करने की जगह उनके सामने केवल झूठ परोसने में व्यस्त है।
इस मौके पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व एमएलसी विजय यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, सुदर्शन यादव, जैकिशन साहू, डॉ. सानंद सिंह, विजय यादव, महेंद्र चौहान, रामवचन यादव, निजामुद्दीन खां, अमित ठाकुर, विनोद पाल, अमित सिंह, पिंटू सिंह, रणजीत यादव, अरविंद यादव, अनिल यादव, आलोक सिंह, विजयशंकर पाल, रमेश पांडेय, संजय कनौजिया आदि उपस्थित थे। संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया। इससे पहले सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री डॉ. रमाशंकर राजभर और रमेश यादव का जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें