फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकों की 200 मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे सदर ब्लॉक के आकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 68वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का समापन मंगलवार को पीजी कॉलेज के मैदान पर किया गया। इस दौरान खो-खो प्राथमिक बालिका वर्ग में मुहम्मदाबाद पहले तथा करंडा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विशेष प्रदर्शन में मरदह अव्वल रहा। प्राथमिक के बालकों की 200 मीटर दौड़ में सदर ब्लॉक के आकाश सबसे आगे रहे।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में खेल के अलावा लोक-नृत्य, समूह-गान एवं एकांकी की भी प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल की ओर से प्रतिभागी बालक-बालिकाओं के सभी स्पर्धाओं के आंकलन के बाद देवकली ब्लॉक को प्रथम तथा मुहम्मदाबाद ब्लॉक को द्वितीय घोषित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारियों के बीच 100 मीटर की दौड़ की प्रतियोगिता हुई, जिसमें मनिहारी के खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद्र राय पहले एवं बाराचंवर के राघवेंद्र प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. संगीता बलवंत का स्वागत पुष्प गुच्छ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने किया। मुख्य अतिथि को बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास खेल से ही संभव है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बच्चों की पढ़ाई के साथ खेलकूद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कहा कि कोरोना काल के बाद पहली बार बेसिक शिक्षा की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। खेल हर आयुवर्ग के स्वास्थ्य के लिए नितांत आवश्यक है। सभी खेलों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को शील्ड, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने वितरित किया। इस अवसर पर समारोह के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी जखनिया राममूर्ति यादव, सह-संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी देवकली सुनील सिंह, स्काउट शिक्षक श्रीकांत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय महेंद्र प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सदर प्रीति गोयल, खंड शिक्षा अधिकारी बिरनो अविनाश राय, अजय कुमार, नीरज सिंह, सुशील गुप्ता, संतोष पांडेय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव एवं संचालन भगवती तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें