सादात थाने के घेराव करने के लिए जाते भाकपा(माले) के केन्द्रीय कमेटी सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान म?
- फोटो : GHAZIPUR
सादात थाने पर गरीबों, असहायों एवं पीड़ितों की सुनवाई नहीं होने और आरोपियों के खिलाफ पुलिस के मुकदमा दर्ज करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बाजार में जुलूस निकाला। थाने का घेराव कर चार सूत्री पत्रक सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन मार्ग से जुलूस निकाला। पूरा बाजार घूमने के बाद रघुवंश चौराहा से होकर जुलूस थाने पर पहुंचकर घेराव में तब्दील हो गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों शिकारपुर गांव में हुई मारपीट में आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। थाने पर न्याय के लिए आने वाले गरीब, असहायों की सुनवाई नहीं होती है। पीड़ित पक्ष को भगा दिया जाता हैं। इस मौके पर केंद्रीय कमेटी के सदस्य अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, जिला सचिव रामप्यारे राम, लालबहादुर बागी, उजागिर राम, सरोज यादव, नंदकिशोर बिंद, शिवकुमार कुशवाहा, किशन कुमार, हीरा कुशवाहा, अशोक वनवासी, रामवृक्ष मौर्य ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता गुलाब सिंह और संचालन बेचू बनवासी ने किया।