फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तप करने वाला व्यक्ति बनता है बलवान.

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा गायत्री शक्तिपीठ गोड़ा देहाती पर शनिवार से आयोजित दो दिवसीय अंत: ऊर्जा जागरण साधना सत्र (मौन साधना) रविवार को संपन्न हो गया। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ 15 साधकों द्वारा इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस साधना से आम जनमानस को जोड़कर शारीरिक एवं मानसिक रोगों के मूल तत्व को नष्ट कर उन्हें बौद्धिक, चारित्रिक, नैतिक, सांस्कृतिक उत्थान के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

अंत: ऊर्जा जागरण सत्र के महत्व को बताते हुए गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि तप ही व्यक्ति निर्माण की धुरी है। शक्ति और वैभव का उदय तप से ही होता है। तप करने वाला व्यक्ति बलवान बनता है। तपस्वी, ओजस्वी, तेजस्वी बनना हो तो तपश्चार्य का ही अवलंबन लेना पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति को तप युक्त जीवन जीना चाहिए। सत्र का संचालन करते हुए शरद शर्मा ने कहा कि मानव को उसके जीवन लक्ष्य का बोध कराना, तप साधना के द्वारा अपना परिष्कार करना तथा परिवार निर्माण, समाज निर्माण द्वारा इस धरती पर स्वर्ग जैसी परिस्थितियां खड़ा करना ही इस साधना का उद्देश्य है। मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय ने बताया कि साधना सत्र में शैल कुमारी श्रीवास्तव, श्यामशरण सिंह, सुनैना श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्रनाथ दुबे, शर्मा दुबे, प्रेमलता यादव, वंदना राय, अंशुमान कुमार जायसवाल, माधुरी वर्मा, विजयप्रकाश श्रीवास्तव, पवन एवं युवा प्रभारी क्षितिज श्रीवास्तव के साथ युवा प्रकोष्ठ का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें