फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जनपद में चलेगा मेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण को मजबूत कवच माना जा रहा है। सरकार भी अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण पर जोर दे रही है। आठ अक्तूबर को जनपद सहित पूरे प्रदेश में मेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 68 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि टीकाकरण को लेकर शुरुआती दिनों में काफी दिक्कतें आईं थीं। टीकाकरण का क्रम शुुरू हुआ तो युवाओं में जोश देखने को मिला। इसका असर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों पर भी हुआ। अब स्थिति यह है कि हर स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने वालों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है। इसी को देखते हुए शासन से समय-समय पर मेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। आठ अक्तूबर को जिले में 68800 लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि अब तक जिले में 1922941 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसी सफलता को देखते हुए शासन ने एक बार फिर से आठ अक्टूबर को मेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाने जा रही है, जिसके लिए माइक्रोप्लान बना लिया गया है। इसके लिए वैक्सीन बृहस्पतिवार की शाम को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि बाराचवर 4500, भदौरा 4500, बिरनो 4000, देवकली 4500, गोड़ऊर 2500, जखनिया 4500, करंडा 2000, कासिमाबाद 5000, मनिहारी 4500, मरदह 4500, मिर्जापुर 4000, मुहम्मदाबाद 5000, रेवतीपुर 3500, सैदपुर 5000, सुभाकरपुर 3500, अर्बन 1500 और जमानिया 6000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें