फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में 37 किग्रा खाद्य तेल किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैदपुर पवन कुमार मीना, तहसीलदार सैदपुर तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खानपुर एवं सैदपुर क्षेत्र में जांच की। इस दौरान खानपुर में खोवा के दो, छेना मिठाई का एक तथा चीनी की मिठाई का एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सैदपुर क्षेत्र में खोवा का एक, पनीर एक, दही एक तथा खाद्य तेल का एक नमूना लिया गया। इस दौरान संदेह के आधार पर नमूना लेकर 37 किग्रा खाद्य तेल जब्त किया गया। यही नहीं खराब पाए जाने पर सैदपुर एवं खानपुर में सौ किग्रा खोवा विनष्ट किया गया। खराब पाए जाने पर 25 किग्रा छेना की मिठाई एवं 33 पैकेट दूध निर्धारित तिथि बीत जाने पर विनष्ट कराया गया। जिला अ भिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि यह अभियान अग्रिम आदेश तक चलता रहेगा। इसमें खोवा, घी, खाद्य तेल, नमकीन एवं अन्य खाद्य पदार्थ पर विशेष नजर रहेगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव, एसपी यादव, गोपालचंद्र, अवधेश कुमार तथा राजीव सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें