फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुहम्मदाबाद। लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा होने के साथ ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों चुनाव की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। चायखानों में विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बलिया संसदीय सीट के चुनाव के लिए अंतिम चरण में वोट डाले जाएंगे। गाजीपुर जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों मुहम्मदाबाद एवं जहूराबाद तथा बलिया जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों फेफना, बलिया सदर एवं बैरिया को मिलाकर लोकसभा क्षेत्र बलिया के गठन के बाद तीसरी लोकसभा के लिए चुनाव होने जा रहा है। नया क्षेत्र बनने के बाद पहली बार इस क्षेत्र से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने जीत दर्ज की थी। दूूसरी बार हुए चुनाव में मोदी लहर में प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भरत सिंह निर्वाचित हुए थे। इस बार के चुनाव में किस दल का कौन प्रत्याशी होगा अभी इसकी घोषणा किसी भी दल ने नहीं की है। नगर के चायखानों के अलावा ग्रामीण चट्टियों पर सुबह से शाम तक हर पार्टी के उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं की जा रही है। किस पार्टी से कौन उम्मीदवार होगा इसका कयास लगाया जा रहा है। बलिया लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद के अलावा भाजपा में सर्वाधिक दो दर्जन से अधिक लोग प्रत्याशी बनने के दावेदार हैं। सपा-बसपा गठबंधन में इस क्षेत्र से सपा का प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंकेगा। सपा में भी टिकट के कई दावेदार हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से कई नाम चर्चा में हैं लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार जीत के लिए कम पार्टी प्रत्याशी बनने के लिए ही मुख्य रूप से प्रयत्नशील हैं। प्रत्याशी बनने के इच्छुक नेता एवं उनके समर्थक दिल्ली एवं लखनउ में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें