फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। पकड़ी पुलिस ने रविवार को सुबह 15 हजार के इनामिया को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार इनामिया आरोपी एक हत्या के मामले में दो सालों से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संजय खरवार पुत्र हरदेव खरवार निवासी टड़वा के खिलाफ पकड़ी थाने में धारा 302 के तहत वर्ष 2015 में मुकदमा दर्ज किया गया। इसे पकड़ने के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन जब नहीं मिला तो इस पर 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बहुत दिनों से दिल्ली में रह करके काम कर रहा था। कई बार पुलिस ने इसको पकड़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही थी।
रात को मुखबिर की सूचना पर जब प्रभारी निरीक्षक पकड़ी को पता चला कि आरोपी रात में घर पर आया हुआ है और सुबह ही चला जाएगा। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने अपने हमराही रत्नाकर यादव आदि के साथ टड़वा मोड़ पर रविवार की सुबह पांच बजे ही घेराबंदी कर दी। इसी बीच टड़वा मोड सुबह करीब छह बजे वाराणसी जाने वाली बस पर चढ़ने वाला ही था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें