फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करुणा ने गोल्ड पर साधा निशाना

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली में आयोजित निशानेबाजी में मोहल्ला गोविंदपुरी निवासी छात्रा करुणा सागर ने गोल्ड मेडल जीता है। छात्रा की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए खिलाड़ी को बधाई दी।
विज्ञापन

मोहल्ला गोविंदपुरी निवासी महेश सागर की पुत्री करुणा सागर नगर के गिन्नी देवी मोदी पीजी कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता ऑल इंडिया जीवी मावलंकर चैंपियनशिप में भाग लिया। छात्रा ने अपने वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। महेश सागर ने बताया कि इससे पहले भी करुणा एनसीसी और अन्य स्टेट स्तर की प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीत चुकी है। उधर, छात्रा ने बताया कि अब उनकी तैयारी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निशाना साधने की है। छात्रा की सफलता पर उनके परिचिताें ने उन्हें बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें