फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। डीजल और पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के विरोध में बुधवार को कांग्रेेसियों ने तहसील भवन में धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर में उन्होंने तहसीलदार विजय यादव के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया। कांग्रेसी भाजपा सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आए थे।
विज्ञापन

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा रानी कोरी के दिशा-निर्देशन पर तहसीलों में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया था। इसी क्रम में घाटमपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू कश्यप की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि मोदी सरकार के समय डीजल और पेट्रोल की लगातार मूल्यवृद्धि से आम आदमी और किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है। किसानों को खरीफ की फसल बोने के लिए डीजल की जरूरत है ऐसे में पेट्रोल से भी महंगा बिक रहा है।
धरना-प्रदर्शन में विजय पटेल, शिवनाथ चौहान, गजेंद्र सिंह परमार, अमरदीप सोनकर, नवीन कमल एडवोकेट, महेश श्रीवास्तव, छोटेलाल कुरील, इखलाक पहलवान, रामनरायण, सुशील पाल, मुज्जन सोलंकी, रामखेलावन और लक्ष्मीशंकर पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर, बिल्हौर में भी डीजल और पेट्रोल के दामों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी और कानपुर ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों-समर्थकों ने तहसील पहुंचकर नारेबाजी की।
बुधवार को कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष ऊषारानी कोरी के आदेश पर प्रगट सिंह कटियार, रामशरण पांडे, महेंद्र कटियार, रीता कठेरिया, मोहम्मद सलीम, श्रीकृष्ण कठेरिया, अनीस अहमद, सुभाष चंद्र, शंकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी तहसील पहुंचे। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से किसानों और आम लोगों पर पड़ रहे अतिरिक्त खर्च का विरोध किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कोरोना अन लॉकडाउन में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का गलत बताते हुए दाम आधे करने की मांग की। कांग्रेसियों ने तहसीलदार अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें