फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे की बारूद से कूड़ा जला रहे दो किशोर झुलसे

Fri, 15 Sep 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झुलसा रोहित। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिल्हौर।
विज्ञापन

कस्बे के ग्रीन पैलेस गेस्ट हाउस के पास कूड़ा के ढेर पर पड़े छूटे और बिना छूटे पटाखों में आग लगाने पर दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को आग की लपटों में झुलसता देख मोहल्लेवालों ने जैसे-तैसे उन्हें बचाया और सीएचसी में भर्ती कराया।

यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को कानपुर रेफर कर दिया।  

कस्बे के सिंहवाहिनी मंदिर के पास सफाई कर्मी राजेश और रामू अपने परिवार के साथ रहते हैं। मोहल्ले वालों के अनुसार गुरुवार दोपहर राजेश का 12 वर्षीय पुत्र आकाश और रामू का 11 वर्षीय पुत्र रामू मंदिर के पास स्थित ग्रीन पैलेस गेस्ट हाउस के पास खेल रहे थे।
विज्ञापन


वहीं पास मेें कूड़े का ढेर था जिसमें बारात में छोड़े जाने वाले कई पटाखे, फुलझरी, राकेट और अन्य सामान पड़ा था। तभी आकाश घर से माचिस ले आया और खेल-खेल में अखबार के सहारे कूड़े के ढेर में आग लगाने लगा। जब तक दोनों बच्चे कुछ समझ पाते, तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन


आकाश और रोहित आग की लपटों से घिर गए। चीखने-चिल्लाने पर दौड़े ग्रामीणों ने मिट्टी और पानी डालकर जैसे-तैसे आग बुझाई। आनन-फानन दोनों बच्चों को सीएचसी भर्ती कराया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें