फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भैया के गार्ड समेत 7 लोग गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2013 10:40 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने कुंडा के बहुचर्चित सीओ हत्याकांड में बुधवार को सात और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में राजा भैया का गार्ड भी शामिल है।
विज्ञापन


सीबीआई का कहना है कि सभी सातों आरोपियों ने सीओ जियाउल हक को पीटा था। इन लोगों ने हत्याकांड में प्रधान के परिवारवालों की मदद की थी। सीओ हत्याकांड में सीबीआई इससे पहले चार लोगों को जेल भेज चुकी है।

सीओ हत्याकांड की परत दर परत सीबीआई खोल रही है। सीओ को गोली मारने वाले प्रधान के बेटे समेत चार आरोपियों को जेल भेजने के बाद सीबीआई अन्य आरोपियों की तलाश में जुटे थे। सीबीआई ने बुधवार नया खुलासा किया।
विज्ञापन


टीम ने बलीपुर के रहने वाले राम आसरे, घनश्याम सरोज, राम लखन, शिवराम पासी, छोटेलाल यादव, मुन्ना पटेल, बुल्ले पाल को गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई के डीएसपी एसएस गुर्म के मुताबिक, सातों आरोपी सीओ हत्याकांड में शामिल थे।

आरोपी बुल्ले पाल पूर्व मंत्री राजा भैया के यहां सिक्योरिटी गार्ड है। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि सीओ को गोली प्रधान केबेटे ने मारी थी लेकिन उसके साथ रहे लोगों ने सीओ को लाठी-डंडे, राड और बंदूक के कुंदे पीटा था।

हमलावर तब तक सीओ को पीटते रहे थे जब तक की उनकी मौत नहीं हो गई। इससे पहले सीबीआई प्रधान के बेटे, भाई पवन, फूलचंद्र एवं गार्ड मंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


सीबीआई अफसरों का कहना है कि पहले जेल गए आरोपियों से पूछताछ और गवाहों के बयान के आधार पर इन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

सुबह सीबीआई ने कई गांवों में छापामारी की और चिह्नित लोगों को कैंप कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया था।

दोपहर बाद सात को गिरफ्तार कर लिया गया। माना जा रहा है कि अभी और गिरफ्तारी करेगी। राजा भैया के गार्ड की गिरफ्तारी से फिर हत्याकांड में साजिश का मामला सामने आने लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें