फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते की हत्या का लगाया आरोप, दबंगों ने किया गैंगरेप

Fri, 05 Apr 2013 08:05 AM IST
जौनपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने पड़ोसियों पर अपने कुत्ते की हत्या का आरोप क्या लगाया, कुछ दबंगों ने उसकी अस्मत ही तार-तार कर दी। जब महिला बेहोश हो गई तो बर्बता की सीमा लांघते हुए दरिंदों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ-पैर चारपाई से बांधकर फरार हो गए। मामला जौनपुर जिले के सरायख्वाजा क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल जांच के बाद महिला अस्पताल की सीएमएस डा. रीता दुबे ने गैंगरेप की पुष्टि की है। पीड़ित महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

एसपी बलिकरन सिंह यादव ने बताया कि 32 वर्षीय सुभावती (परिवर्तित नाम) दो लोगों का नाम बता रही है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसका पति तीन महीने से लापता है। उसका घर गांव में है लेकिन इन दिनों वह पट्टे की जमीन पर छप्पर डालकर रह रही थी।
विज्ञापन


सुभावती के बेटे ने बताया कि बुधवार रात कुछ लोग उसके छप्पर में घुस आए। उसकी मां ने चिल्लाते हुए कहा कि भाई को लेकर भागो, ये लोग मार देंगे। उसके बाद वह अपने छोटे भाई को लेकर वहां से भागा, जबकि ममेरी बहन छप्पर में ही छिप गई।

करीब आधे घंटे बाद जब आवाजें आनी बंद हो गईं तो सुभावती का बेटा अपने भाई के साथ छप्पर में लौटा। उसकी मां के हाथ-पैर गमछे से चारपाई से बंधे हुए थे। मुंह में कपड़ा ठुसा हुआ था। वह अर्द्धनग्न और बेहोशी की अवस्था में थी।

सूचना पर सरायख्वाजा थाने के थानेदार आलमगीर कोबरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुभावती को तत्काल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बृहस्पतिवार सुबह 5:10 बजे महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मेडिकल जांच में गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

पुलिस ने गांव के एक पूर्व प्रधान तथा रिटायर्ड शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक महिला और दो अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

क्या हुआ था 31 मार्च को
31 मार्च को सुभावती का कुत्ता मर गया था। उसने पड़ोसियों पर कुत्ते को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर थाने के चार सिपाही पहुंचे। सिपाहियों ने आरोपियों को पकड़ना चाहा तो बवाल हो गया। हमलावरों ने सिपाहियों की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी थी। पुलिस ने महिला के पक्ष के चार लोग तथा दूसरे पक्ष के दस लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें