फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली बत्ती सवार लुटेरों ने लूटा ट्रैक्टर लूटा

Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेटी। नंदना गांव के पास बुधवार रात नीली बत्ती लगी बोलेरो पर सवार बदमाश चालक को अगवा कर ट्रैक्टर, मोबाइल फोन व हजारों की नगदी ले उड़े। वारदात के बाद लुटेरे चालक को काकोरी में छोड़कर फरार हो गए। काकोरी पुलिस ने बृहस्पतिवार दिन भर चालक को थाने में बैठाने के बाद देर शाम बीकेटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर टरका दिया। बीकेटी पुलिस ने चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीतापुर के गांव रायपुर निवासी मुकेश बुधवार शाम बीकेटी स्थित आकाश ट्रैक्टर एजेंसी से नया ट्रैक्टर लेकर मऊ जिले की जय बालाजी ट्रैक्टर एजेंसी के लिए निकला था। महेश के अनुसार नंदना गांव के पास एक नीली बत्ती लगी बोलेरो में सवार 4-5 लोगों ने रुकने का इशारा किया। ट्रैक्टर रोकते ही बदमाशों ने मुकेश को बंधक बनाकर बोलेरो में बैठा दिया। जबकि एक बदमाश ट्रैक्टर लेकर चला गया। उधर, बाकी बदमाश मुकेश को लेकर आईआईएम रोड होते हुए काकोरी की तरफ लेे गए और पिटाई के बाद बुधरिया गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। बादमाश उसका फोन और तीन हजार नगद भी छीन ले गए। ग्रामीणों की मदद से मुकेश ने काकोरी पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी उसे थाने ले गए। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम तक थाने में बैठाने के बाद बीकेटी का मामला बताते हुए वहीं रिपोर्ट लिखाने का फरमान सुना चलता कर दिया। इसके बाद किसी तरह बीकेटी पहुंचे मुकेश ने थाने में तहरीर दी है। एसओ विनोद यादव ने बताया कि मुकेश की तहरीर पर अज्ञात नीली बत्ती लगी बोलेरो सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें