फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

210 करोड़ की ठगी: आलीशान होटलों में बुलाकर लोगों को रिझाते हैं एजेंट, जानें क्या बोला दुबई में बैठा लविश

Sat, 15 Feb 2025 01:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

सरगना लविश, एजेंट नवाब अपने अन्य एजेंटों के जरिये शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद के आलीशान होटलों में बैठक करते थे। लोगों को रिझाकर ठगी का शिकार बना लेते थे।  
विज्ञापन
ठगी करने वाले गैंग का सरगना लविश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्यूएफएक्स और अन्य कंपनियों में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के संबंध में ईडी को अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। गिरोह का सरगना लविश, एजेंट नवाब और अन्य शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद के आलीशान होटलों, फार्म हाउस पर एजेंटों की मदद से बैठक कराते थे। लोगों को निवेश के बारे में जानकारी देकर अपने साथ जोड़ा जाता था। बैठक में शामिल होने वाले लोगों को खाने से लेकर बेहतरीन गिफ्ट तक दिया जाता था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

लग्जरी गाड़ियों का शौकीन है लविश
लविश लग्जरी गाडियों का शौकीन है। ईडी के हाथ कई वीडियो लगी हैं, जिनमें लविश अलग अलग तरह की लग्जरी गाड़ियों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होता नजर आ रहा है। आखिर लविश ये लग्जरी गाड़ियां किसके रुपयों से खरीद रहा, ईडी इसकी जांच में जुट गई है।
 

भाई के अपहरण के बाद पूरे परिवार को दुबई ले गया था लविश
सात मई 2024 को लविश चौधरी के भाई साजिद का कुछ युवकों ने घर से बुलाकर अपहरण कर लिया था। पुलिस ने उसे मेरठ से बरामद किया था। मामले में खतौली निवासी गौरव, अनुराग, सूरज, आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया गया कि इस अपहरण से पूर्व लविश दुबई जा चुका था। मगर अपहरण के बाद वह अपने परिवार के सभी सदस्यों को भी दुबई लेकर चला गया था। परिवार के सदस्य अब दुबई में उसके पास ही रह रहे हैं।
 

लविश बता रहा खुद को निर्दोष
संवाददाता ने दो दिन पूर्व ही लविश से उसके व्हाट्सएप नंबर पर बात की थी। उसने खुद को निर्दोष बताया था। कहा था कि उसे गलत तरीके से फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। किसी एक सदस्य के साथ मैंने आज तक ठगी नहीं की, न ही करूंगा। हिमाचल के राजेंद्र सूद ने ठगी की है। मैं बेकसूर हूं।
 
विज्ञापन

कमरा पड़ा है बंद
नवाब को ईडी ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। वह शामली के सलेक विहार में रह रहा था। मगर पूछताछ के बाद वह उसका कोई पता नहीं लग पा रहा है। हालांकि, उसके परिजन नवाब को निर्दोष बता रहे हैं। कह रहे है कि नवाब कोई ठगी नहीं प्रॉपर्टी डीलिंग कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें