फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा रैली: चार कार्यकर्ताओं की हादसे में मौत

Thu, 21 Nov 2013 11:48 PM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ रैली में शामिल होने बरेली जा रहे चार कार्यकर्ताओं की गुरुवार सुबह रामपुर हाईवे पर हादसे में मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अमरोहा के आदमपुर में पौरारा गांव से चले मारुति वैन सवार कार्यकर्ताओं को कटघर में रामगंगा पुल पर सामने से गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो एक ने रास्ते में। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई।

पीछे दूसरी गाड़ियों में आ रहे कार्यकर्ताओं ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से एक को दिल्ली रेफर कर दिया गया।

बरेली के इस्लामियां कालेज मैदान में रैली सुबह 10 बजे शुरू होनी थी। अमरोहा से करीब 450 छोटी गाड़ियां और करीब 105 बसों में कार्यकर्ता सुबह सात बजे रवाना हुए थे। पौरारा गांव से सपा नेता जाकिर (40) पुत्र यासीन और प्रधान जयपाल दो मारुति वैन से कार्यकर्ताओं को लेकर निकले।
विज्ञापन


जाकिर के साथ वैन में चालक सोनू (30) पुत्र महेंद्र सिंह, साबिर (50) पुत्र गुलशेर, मसीत (50) पुत्र खचेड़ू, अनीस पुत्र शुभान अली, सईद पुत्र रमजानी, हाजी सत्तार पुत्र जरबली, इस्लाम पुत्र भूरे खां थे।

जीरो प्वाइंट से आगे दूसरे टोल प्लाजा से आगे जैसे ही वैन रामगंगा पुल पर पहुंची, गलत दिशा से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हल्की धुंध और कोहरे की वजह से चालक भी ब्रेक नहीं लगा पाया। वैन का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया। मौके पर ही जाकिर, सोनू, साबिर की मौत हो गई। इस्लाम ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

सूचना पर राज्य मंत्री कमाल अख्तर भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। पार्टी हाईकमान को सूचना दी गई। कई गाड़ियों को रोक लिया गया। घायलों को साईं अस्पताल लाया गया। राज्यमंत्री शाम तक रुके और मृतकों के परिवार वालों को ढांढस बंधाते रहे। दोपहर बाद शवों को गांव ले जाया गया। एक साथ चार लाशें पहुंचने से गांव में भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें