हवाई जहाज से यात्रा करने वालों के लिए दिवाली पर अच्छी खबर है। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से जयपुर, नई दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा 27 अक्तूबर से शुरू हो रही है। यह सेवाएं स्पाइस जेट और इंडिगो एयरलांइस की ओर से दी जाएंगी।
इंडिगो का विमान वाराणसी से प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरेगा और चेन्नई एयरपोर्ट पर 3: 05 बजे पहुंचेगा। यही विमान चेन्नई से सुबह 9:20 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 12 बजे वाराणसी पहुंचेगा। इंडिगो का विमान 6ई 0264 वाराणसी से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगा और 2:40 बजे मुंबई पहुंचेगा।
यही विमान 6ई 0495 बनकर मुंबई से सुबह 09:20 बजे उड़ान भरेगा और 11:25 बजे वाराणसी पहुंचेगा। स्पाइस जेट का विमान एसजी 635 वाराणसी से 1:20 बजे उड़ान भरेगा और 3:55 बजे हैदराबाद पहुंचेगा। यही विमान एसजी 422 बनकर हैदराबाद एयरपोर्ट से 11:05 बजे उड़ान भरकर वाराणसी 12:50 बजे पहुंचेगा।
स्पाइसजेट का विमान जयपुर से सुबह 5:50 बजे एसजी 2985 बनकर उड़ान भरेगा जो सुबह 7:25 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। यही विमान एसजी 2986 दोपहर 12:15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और जयपुर एयरपोर्ट पर 2:10 बजे पहुंचेगा।
वाराणसी से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट का विमान एसजी 2196 सुबह 8:05 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और 9:35 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। फिर यही विमान दिल्ली से एसजी 2195 10:10 बजे उड़ान भरेगा और 11:55 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।