फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दैमार से भरी बोरी गिरने से धमाका, मकान ध्वस्त, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Sun, 27 Oct 2019 01:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
दैमार से भरी बोरी गिरने से धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रूखाबाद के कमालगंज कस्बे के शास्त्री नगर में दैमार (कम क्षमता का हथगोला) की बोरी गिरने से मकान ध्वस्त हो गया। पड़ोसी के मकान की दीवार भी गिर गई। दो युवक घायल हो गए। मकान के खिड़की दरवाजे करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। इस घटना से मोहल्ले में दशहत फैल गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मोहल्ला शास्त्री शास्त्री नगर निवासी आलमशेर का बेटा शालू कमालगंज-जहानगंज रोड पर बाइक मरम्मत की दुकान रखे हैं।

दिवाली पर उसने कस्बा के रामलीला मैदान में आतिशबाजी की दुकान लगाई है। इसके लिए उसने आतिशबाजी का स्टॉक अपने घर पर ही किया। उसकी बाइक की दुकान पर खुदागंज निवासी अमन (19) काम करता है। रविवार दोपहर करीब 11 बजे आतिशबाजी की दुकान पर ले जाने के लिए अमन व उसका एक साथी शालू के घर से दैमार की बोरी उठाने आया था।
विज्ञापन


शालू अंदर बोरी उठाने चला गया और उसका साथी बाहर बाइक लिए खड़ा था। वह घर के दरवाजे पर ही पहुंचा, तभी किसी तरह उससे बोरी गिर पड़ी। इससे तेज धमाका हो गया। अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। मकान की दीवारें ध्वस्त हो गईं। एक लिंटर चटक गया।

पड़ोसी आलम शेेर के भाई जहूर खां के मकान की एक दीवार भी गिर गई। उसके मलबे में जहूर का बेटा इरफान (35) दब गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतनी तेज था कि मकान के खिड़की दरवाजे करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें