चार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान राहुल शर्मा (8) और साक्षी (6) (दोनों निवासी देवी नगला) ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल विकास शर्मा निवासी कलाई, हरदुआगंज, अलीगढ़ और काजल (15) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
रास्ते में विकास (23) ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छबि व अपर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव समेत कोतवाल अंजू भदौरिया मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
कोतवाल ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार विकास के लिए लड़की की गोद डालने अलीगढ़ से बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर के गांव अल्लेहपुर तिवारी जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया।