फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की बेटी ने 'पहली महिला करोड़पति' बन रचा इतिहास

Fri, 29 Nov 2013 04:34 AM IST
शशांक मिश्र/सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन-7 में सहारनपुर की फातिमा पहली महिला करोड़पति विजेता बनी हैं। जिले के बेहट क्षेत्र के गांव संसारपुर की फिरोज फातिमा ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं।
विज्ञापन


छोटे पर्दे के पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन-7 में सहारनपुर के गांव संसारपुर निवासी फिरोज फातिमा ने एक करोड़ के रुपए के सवालों का जवाब देकर इतिहास रच दिया है। वह केबीसी के इस सीजन में एक करोड़ रुपए जीतने वाली पहली महिला हैं।

अपनी मां और छोटी बहन के साथ मुंबई से अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने अपनी खुशी बांटी। वह बोलीं, कभी सपने में नहीं सोचा था कि इतना पैसा एक साथ मिल जाएगा। एक साल पहले पिता की मौत हो गई। परिवार पर कर्जा हो गया, घर तक गिरवी रखा है लेकिन मां के हौसले ने बल दिया। वह 'कौन बनेगा करोड़पति' में लगातार एसएमएस करती रहती थीं। इस बार मौका मिला तो उसकी तैयारी में जी जान लगा दीं।
विज्ञापन


खुश होते हुए उन्होंने बताया कि मौका तो तीन करोड़ रुपए जीतने का आया था लेकिन उसमें गंवाने का खतरा भी था। इस पूरी जीत में फातिमा तीन लाइफ लाइन यूज कर चुकी थीं। उन्होंने बताया कि तीन करोड़ रुपए के लिए सवाल आया तो उन्होंने अपने प्रश्न बदलने को लाइफ लाइन यूज की।

उस प्रश्न का जवाब पता नहीं होने पर गेम क्वीट कर दिया। फातिमा बोलीं, कौन बनेगा करोड़पति देखने के लिए उन्होंने इनवर्टर भी खरीदा था। इस जीत के लिए पूरी तैयारी की थी। अब इन पैसों से मां फरीदा परवीनजहां और छोटी बहन फायजा खान के लिए कुछ करना चाहती हूं। इन पैसों से पहले अपना कर्ज चुकाऊंगी, फिर शिक्षा के जरिये अपने लक्ष्य की ओर बढ़ूंगी।

फर्श से अर्श तक की कहानी
बीएससी करने के बाद फातिमा आगे की पढ़ाई करना चाहती थीं लेकिन परिस्थितियों के चलते उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। एक साल पहले पिता की हार्टअटैक से मौत के बाद परिवार पर परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ा लेकिन अब इस नए सवेरे से फातिमा और उनके परिवार की जिंदगी बदल गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें