फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में खुलेगा 'आंदोलन सिखाने का स्कूल'

Sun, 10 Mar 2013 10:46 AM IST
मुरादाबाद/पुनीत शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलन सिखाने का स्कूल...? पढ़ने-सुनने में यह भले ही अजीब लगे, लेकिन भाकियू के नए प्रोजेक्ट में इसे शामिल किया गया है। हरिद्वार में खुलने जा रही इस पाठशाला में बच्चों से लेकर नौजवानों को सिखाया जाएगा कि वह हक की लड़ाई कैसे लड़ें।
विज्ञापन


कोर्स में आंदोलन सफल बनाने का मैनेजमेंट होगा तो प्रशासन से निपटने की ‘राजनीति’ भी पढ़ाई जाएगी। किसान या कर्मचारी नेता जिन्होंने ऐसे आंदोलनों का मुखिया के तौर पर नेतृत्व किया होगा, उनके गेस्ट लेक्चर होंगे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि जमीन देख ली गई है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।

किसानों के बड़े आंदोलनों को मुकाम दिलाते रहे महेंद्र सिंह टिकैत ने भाकियू को नाम दिलाया था। दरअसल आंदोलन का मतलब अब सिर्फ धरना प्रदर्शन रह गया है। चंद लोग भी धरना देने पहुंच जाते हैं। न कोई नेतृत्व होता है और न हीं दिशा।
विज्ञापन


दिल्ली में 18 को होने जा रही पंचायत को लेकर मंडल में इन दिनों सक्रिय राकेश टिकैत ने खास बातचीत में बताया कि चार एकड़ में इस अकादमी को खोलने की तैयारी है। इसमें नौजवानों को आंदोलन करने के तौर तरीके सिखाए जाएंगे। संगठन तैयार करने से लेकर हक की लड़ाई को सफल बनाने तक का सारा शास्त्र होगा।

शुरुआत खेती किसानी से होगी। ट्रेनिंग के लिए बाकायदा पूरा कोर्स होगा। इस कोर्स की किताबों में महेंद्र सिंह टिकैत के सफल आंदोलन वाले अध्याय भी होंगे। उन आंदोलनों का जिक्र होगा जिनके बूते पर टिकैत साहब ने सरकारों को हिला दिया था। मुख्यमंत्रियों को जनता के बीच जाना पड़ा था।

हॉस्टल में ठहर सकेंगे 300 लोग
राकेश टिकैत ने बताया कि हरिद्वार में जमीन भी फाइनल कर ली गई है। एक साल के भीतर तैयार कर लिया जाएगा। क्लास रूम के साथ हॉस्टल का निर्माण भी कराया जाएगा। 300 लोगों के ठहरने की व्यवस्था इसमें होगी। विदेशों से भी किसान पहुंचेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें