फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: ट्रेन से घर लौट रहे युवक की रास्ते में मौत, महाबोधि एक्सप्रेस रोककर उतारा गया शव

Thu, 02 Nov 2023 07:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में ट्रेन से घर लौट रहे युवक की रास्ते में मौत हो गई। इसके चलते टूंडला रेलवे स्टेशन पर महाबोधि एक्सप्रेस को रोककर शव उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।  
विज्ञापन
टूंडला रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दिल्ली से घर लौट रहे बिहार निवासी एक युवक की जिंदगी का सफर ट्रेन में ही खत्म हो गया। टूंडला रेलवे स्टेशन पर नॉन स्टॉप ट्रेन को रोककर शव को नीचे उतारा गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक यात्री बीमार होने के चलते घर जा रहा था।

विज्ञापन


बिहार के नवादा थाना वारीबाली गंज निवासी 46 वर्षीय संजय मिस्त्री दिल्ली में नौकरी करता था। उसकी तबियत खराब होने पर वह भतीजे विक्रम के साथ बुधवार शाम महाबोधि एक्सप्रेस से वापस घर जा रहा था। ट्रेन गाजियाबाद से निकली तभी उसकी तबियत अधिक बिगड़ गई। भतीजे ने टीटीई से चिकित्सा की मांग की।

यह भी पढ़ेंः- UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, साथ में की पूजा; साजन ने पानी पिलाकर खुलवाया उपवास
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में चल रहे टीटीई के माध्यम से टूंडला नियंत्रण कक्ष को यात्री के बीमार होने की जानकारी दी गई। नियंत्रण कक्ष ने टूंडला में नॉन स्टॉप ट्रेन महाबोधि एक्सप्रेस को रोकते हुए रेलवे चिकित्सकीय टीम को भेजा। ट्रेन के टूंडला पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतक यात्री को ट्रेन से उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। जीआरपी प्रभारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें