फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के लिए पूर्व प्रेमी की मां की हत्या: मना करने पर भी करता था फोन...सबक सिखाने के लिए उठाया खौफनाक कदम

Wed, 30 Aug 2023 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में प्रेमिका को पाने के लिए प्रेमी ने पूर्व प्रेमी की मां की हत्या कर दी। दरअसल वह मना करने पर भी फोन करके परेशान कर रहा था। आरोपी ने सबक सिखाने के लिए खौफनाक कदम उठाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़के ने प्रेमिका से बात करना नहीं बंद किया तो उसके प्रेमी ने लड़के को सबक सिखाने के लिए उसकी मां को मार डाला। हकीकत सामने आई तो लोग हैरान रह गए। धारदार हथियार से महिला की निर्मम हत्या की गई थी।  

विज्ञापन


सीओ राजवीर सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रदीप निवासी ग्राम डिवायची थाना शिकोहाबाद ने पूछताछ में बताया कि उसके प्रेम संबध एक लड़की से थे। इसकी बहन की ससुराल उसके गांव में है। तीन-चार महीने पहले वह लड़की अपनी बहन के घर घूमने आई, तब उसकी उस लड़की से दोस्ती हो गई। 

उसी लड़की के संबंध मनीष निवासी कटरई नगला मान सिंह से भी थे। प्रदीप उस लड़की से शादी करना चाहता था। वह लड़की भी प्रदीप से शादी करना चाहती थी, लेकिन मनीष उस लड़की से बात करना बंद नहीं कर रहा था। प्रदीप व लड़की ने भी मनीष को समझाया, लेकिन वह नहीं माना।

प्रदीप ने बताया कि छह अगस्त को हम तीनों के बीच कॉफ्रेंस काल पर बातचीत हुई। मनीष से कहा कि हम लोग शादी करेंगे, अब आप बात न किया करें। इस पर मनीष ने गालियां देनी शुरू कर दी। प्रदीप ने कॉल को काट दिया। आठ अगस्त को मनीष ने फिर से फोन पर प्रदीप को गालियां दी। इस पर प्रदीप आक्रोशित हो गया। उसने मनीष को व उसके घर वालों को देख लेने की धमकी दी। 
विज्ञापन

आरोपी प्रदीप को पता था कि मनीष की मां नगला केकन में पढ़ाने जाती हैं। आठ अगस्त को प्रदीप ने जुनून में आकर पहले से ही चरी के खेत में घात लगाकर मृतका कुसुमलता के आने का इंतजार करने लगा। जैसे ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुमलता चरी के सामने आई तो प्रदीप ने पीछे से धक्का देकर कटी चरी में ले जाकर छुरा से लगातार वार करके हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी महेश कुमार, एसएसआई जयचंद्र शर्मा, एसओजी प्रभारी नितिन त्यागी ने अपनी टीम लगाकर हत्यारोपी तक पहुंचे। उसे बीती रात नौ बजे डिवाईची मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें