फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुल पर स्कूटी खड़ी करके अधेड़ ने यमुना में लगाई छलांग, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

Tue, 29 Aug 2023 09:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुल पर स्कूटी खड़ी करके अधेड़ ने यमुना में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
Firozabad News: यमुना में युवक ने लगाई छलांग, परिजन के साथ मौके पर मौजूद नगर विधायक मनीष असीजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की सुबह एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने थाना बसई मुहम्मदपुर क्षेत्र के अंतर्गत ईधोन पुल से यमुना में छलांग लगा दी। थाना उत्तर क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की स्कूटी व चप्पलें पुल पर मिलीं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों की टीम मोटर वोट से व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


रमन शर्मा (55) मोहल्ला ओम कॉलोनी कोटला रोड थाना उत्तर के निवासी हैं। दुर्गानगर स्थित एक चूड़ी स्टॉक पर प्रबंधक की नौकरी रहे रमन शर्मा मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे अपने भतीजे साकुल की स्कूटी लेकर घर से निकले। गोदाम पर जाने की कहकर घर से निकले रमन गतंव्य तक नहीं पहुंचे। वहीं सुबह करीब सवा आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति की फोन कॉल रमन के भतीजे साकुल के मोबाइल पर आई। 

यह भी पढ़ेंः- कातिल पति: आधी रात कर दी पत्नी की हत्या...फिर कमरे में बंद करके रखी लाश; आगे जो किया पुलिस भी रह गई सन्न

विज्ञापन

बातचीत करने के बाद परिजन सन्न रह गए। थाना बसई मुहम्मदपुर स्थित यमुना नदी के पुल ईधोन पर परिजन पहुंचे। मौके पर रमन की सफेद रंग की स्कूटी और चप्पलें रखी थीं। सूचना मिलने पर थाना बसई मुहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। विधायक सदर मनीष असीजा भी मौके पर पहुंच गए। 

विधायक द्वारा प्रयास किए जाने के बाद गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक लापता व्यक्ति की तलाश में पुलिस व गोताखोरों की टीम यमुना नदी में मोटर वोट के सहारे प्रयासरत थीं। एसओ बसई मुहम्मदपुर विपिन कुमार के मुताबिक लापता व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है। यमुना नदी में पानी का बहाव तेज होने की वजह से दिक्कत है।

यह भी पढ़ेंः- घेवर में घुला हर स्वाद: चॉकलेट से लेकर पान फ्लेवर तक, सोने के वर्क वाला महंगा तो केसर-मिल्क की मांग सबसे अधिक
विज्ञापन

कारण अभी स्पष्ट नहीं

मौके पर पहुंचे परिजन से जब जानकारी चाही तो उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पड़ोसियों के मुताबिक रमन का अपने भाई से संपत्ति को लेकर विवाद था। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि वे लंबे समय से बीमार थे। जहां रमन काम करते थे। उनके अनुसार भी हमेशा हंसमुख व खुशमिजाज रहने वाले रमन के स्वभाव में कई दिनों से बदलाव आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें