किसी भी समाज के पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण शिक्षा का अभाव है। समाज यदि शिक्षित होगा तो उसकी तरक्की कोई नहीं रोक सकता है। हमें स्वयं के बच्चों के साथ समाज के गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा दिलाने की पहल करनी होगी।
यह विचार सपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी डा. असीम यादव ने अखिल भारतीय यादव महासभा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह पर व्यक्त किए। उन्होंने ही कहा कि छात्रों को समाज के आईएएस एवं पीसीएस बन रहे छात्रों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने होनहार छात्रों को अपनी ओर से मदद देने का भरोसा दिया। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने कहा कि जिले में एक छात्रावास बनाने की आवश्यकता है। होनहार बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए। ऊधम सिंह यादव ने कहा कि समाज में भाईचारा और विश्वास कायम रहना चाहिए। समाज को तोड़ने नहीं अपितु जोड़ने की ही जरूरत है। पप्पू यादव ने यादव महासभा के कार्य की सराहना की। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष अनीप यादव, दीपू यादव, अतुल यादव, ब्रजेश यादव, जितेंद्र यादव, डा. अनिल यादव, मंजय यादव, विजेंद्र यादव, रामवीर सिंह यादव, संगीता यादव, हरीशचंद्र यादव, दिनेश यादव, पंकज यादव, शेर सिंह यादव, प्रताप सिंह यादव, श्याम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।