सोनी चैनल पर प्रसारित इंडिया आइडियल जूनियर में अपनी जादूई आवाज से पूरे देश में धूम मचाने वाले अजय ब्रजवासी के सुर सुहागनगरी में गूंजे तो युवा वर्ग मस्ती में झूम उठा। अमरदीप स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
अजय ब्रजवासी ने जैसे ही गीत गाया सुनो ना संगेमरमर, मुस्कुराने की वजह तुम हो तो पूरा माहौल खुशी से झूम उठा। छैयां छैयां, छलनी कर दे जी मेरा औ बचना ए हसीनों आदि मनमोहक गीतों के साथ युवा झूमने को मजबूर हो गए। संस्था अध्यक्ष विश्वदीप सिंह और अशेषदीप सिंह ने अजय को बधाई दी। अजय ब्रजवासी के पिता का कालेज ने सम्मान किया। डायरेक्टर अनुपम शमा, उद्योगपति बालकृष्ण गुप्ता, वीरेंद्र बंसल, मधु सचिव आदि मौजूद रहे।