फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोशियान निवासी महिला का शव बुधवार सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोशियान निवासी पार्वती (35) का शव बुधवार सुबह कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। शव फंदे पर लटका देख उसकी बहन दुर्गा ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। परिजन ने शव को फंदे से उतार लिया। सूचना पर दक्षिण थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की बहन दुर्गा का कहना है कि पार्वती का पति ब्रजमोहन से पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। ब्रजमोहन कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका था।
मंगलवार रात बहन की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर फरार हो गया। पार्वती पर दो बच्चे भी हैं। ब्रजमोहन मूलरूप से नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव जैमतपुर का रहने वाला है और मोहल्ला जोशियान में किराए के मकान में रहता है। कोतवाल दक्षिण रामेंद्र कुमार शुक्ल का कहना है कि महिला ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पीड़ित परिजन यदि तहरीर देते है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पार्वती और दुर्गा जहां सगी बहनें थी। वहीं पार्वती का पति ब्रजमोहन और दुर्गा का पति सुनील सगे भाई है। दोनों बहनें मोहल्ला जोशियान में किराए के मकान में रहती है। दुर्गा ने बताया कि बहन पार्वती का पति रात से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें