जसराना। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर किशोरी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने युवक को जेल भेजा है।
थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के गांव के ही युवक पंकज से प्रेम संबंध हो गए। प्रेम संबंधों की आड़ में युवक ने उसके साथ फोटो खींचकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे तनाव में आई किशोरी ने चार फरवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आठ फरवरी को आरोपी पंकज के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
मामला दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पटीकरा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा युवक ने किशोरी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे जिसकी वजह से उसने फंदा लगाकर जान दी थी। परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।