फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पदंत भगवान को निर्वाण लाड़ू चढ़ाकर की मोक्ष की कामना

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! नई बस्ती स्थित जैन मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन जैन मंदिरों में भक्ति की धूम रही। जैन धर्म के नवमें तीर्थंकर पुष्पदंत भगवान का निर्वाण लाडू सभी मंदिरों में चढ़ाया गया। श्रीजी के अभिषेक के बाद सामूहिक पूजन भी मंदिरों में किया गया। निर्वाण पाठ पढ़कर श्रीजी के समक्ष लाडू समर्पित किए।
विज्ञापन

जैनाचार्यों ने नसियाजी मंदिर और श्री छदामीलाल जैन मंदिर में प्रवचन दिए। जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। नसियाजी मंदिर में आचार्य विवेक सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में लाडू चढ़ाया गया। पहला लाडू चढ़ाने का सौभाग्य रतनचंद्र जैन को मिला। पाद प्रक्षालन मनोज जैन ने किया। मुनि महाराज ने प्रवचन दिए। छदामीलाल महावीर जिनालय में सुरत्न सागर मुनिश्री ससंघ के सानिध्य में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने निर्वाण लाडू चढ़ाया।
दशलक्षण धर्म के पांचवें दिन धर्मसभा में मुनिश्री ने उत्तम सत्य धर्म पर चर्चा की। आचार्य विवेक सागर ने कहा कि सत्य धर्म की विवेचना में हमें आत्मा के सत्य को पहचानने का भाव रखना है। केवल्य ज्ञान ही सत्यता को प्रकट करता है। मुनिश्री ने कहा कि हमें सदैव अपनी कषायों को दूर कर अपनी आत्मा और सत्यता की और अग्रसर रहना चाहिए। सत्य बाहरी विषय नहीं है, सत्य हमारे अंतरंग के आचरण का विषय है। अपने मन (आत्मा) को सरल और शुद्ध बना लें तो सत्य अपने आप ही आ जाएगा।
विज्ञापन

शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मी नगर, महावीर दिगंबर जैन मंदिर इंद्रा कॉलोनी, श्री दिगंबर जैन मंदिर घेर खोखल, चैत्यालय जलेसर रोड, नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर चौकीगेट जैन मंदिरों में नित्य प्रति जिनाभिषेक, शांति धारा के बाद दशलक्षण पर्व पूजन विधान आयोजित किए गए।
पर्यूषण पर्व पर जिनालयों में उमड़ रही भक्तों की भीड़
शिकोहाबाद। दशलक्षण धर्म के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म पर जैन विद्वानों ने प्रवचन दिए। लोगों को बताया कि आत्मा की प्रगति जानने के लिए सत्य को जानना आवश्यक है। मंडी श्रीगंज महावीर जिनालय में मंगलवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान सेठ अशोक चंद जैन, राकेश चंद्र जैन, कैलाश जैन, प्रिंस जैन, संभव जैन, संजय जैन, रजनीकांत जैन, बंटू जैन, गौरव जैन, शिखर जैन, डिंपी जैन, नैतिक जैन, बॉबी जैन, सौरभ जैन के अलावा महिलाओं ने भी पूजन भक्ति भाव से किया। बाहर से आए हुए ऋषभ जैन शास्त्री ने भी पूजा भक्तिभाव से की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें