फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष का किया स्वागत

Sun, 13 Sep 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का हुआ जोशीला स्वागत। स्रोत स्वयं - फोटो : व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का हुआ जोशीला स्वागत। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल शनिवार की शाम को फिरोजाबाद पहुंचे। व्यापार मंडल द्वारा टूंडला टोल प्लाजा पर उनका जोशीला स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर को फिरोजाबाद क्लब में होने वाली प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर मंथन होगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के जिले में आगमन पर टूंडला टोल प्लाजा पर अनिल शर्मा एवं सह संयोजक सुबोध बघेल के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके वाद वाहनों के लंबे काफिले के साथ फिरोजाबाद पहुंचने पर सुभाष पार्क चौराहे पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में गांधी पार्क चौराहा से लेकर गांधीपार्क चौराहा तक पदयात्रा निकाली गई। इसमें व्यापारियों के द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे। पदयात्रा का समापन गाधीपार्क चौराहा स्थित जन औषधि केंद्र पर हुआ। इसके बाद गांधीपार्क में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल,सुधीर मित्तल जिला महामंत्री गाजियाबाद,इसरार सिद्दीकी जिला महामंत्री मेरठ, रजनी शर्मा, सुभाष यादव, आकाश जैन सहित काफी पदाधिकारी मौजूद थे।प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में प्रांतीय मंत्री नरेश पंजाबी, परशुराम गुप्ता प्रांतीय संगठन मंत्री, सुशील जाट, रानू भारद्वाज, रजनीश शर्मा, राघव यादव, रामगोपाल बजाज, विकास लहरी, पारुल गुप्ता, ओमप्रकाश राठौर, ममता शर्मा, रीना आर्य, उमा गुप्ता सहित काफी व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें