फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आरबीएसके टीम के प्रयास से मिली 14 वर्षीय जोया को नई जिंदगी

Sun, 13 Sep 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
उपचार लेती दिल की मरीज बालिका जोयास्वास्थ्य विभाग - फोटो : उपचार लेती दिल की मरीज बालिका जोया स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
टूंडला। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम के निरंतर प्रयासों से टूंडला क्षेत्र के नगला सिकंदर निवासी टीटू की 14 वर्षीय पुत्री जोया, जो दिल में छेद की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में सफल ऑपरेशन हुआ है। विद्यालय में स्वास्थ्य जांच के दौरान तबीयत खराब मिलने पर आरबीएसके टीम और सीएचसी अधीक्षक डॉ. सोनू चतुर्वेदी के माध्यम से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां हृदय में छेद की पुष्टि होने पर आरबीएसके टीम-02 ने लगभग छह महीने तक सभी कागजी प्रक्रियाएं और जांचें पूरी कराईं। सीएमओ डॉ. राम बदन राम और डॉ. सोनू चतुर्वेदी के निर्देशन तथा आरबीएसके टीम के डॉ. संजय कुमार व महिला चिकित्सक डॉ. संजीव वर्मा के महत्वपूर्ण सहयोग से बालिका का निशुल्क और सफल उपचार संभव हो सका, जिससे स्वस्थ होने पर परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें